Move to Jagran APP

प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गुरु गोविद सिंह जयंती

- गुरुद्वारों में सुबह से रात तक हुए धार्मिक कार्यक्रम सैकड़ों लोगों ने मत्था टेककर मांगी सुख समृद्धि।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:10 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:10 AM (IST)
प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गुरु गोविद सिंह जयंती
प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गुरु गोविद सिंह जयंती

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: बुधवार को सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविद सिंह की जयंती प्रकाशोत्सव के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद शबद कीर्तन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने गुरु गोविद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

गुरु गोविद जयंती के उपलक्ष्य में 15 जनवरी से 19 जनवरी तक नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे से शबद कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जो जय श्री टाकीज, आर्य नगर से होते हुए स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे पर पहुंर्ची। सोमवार को अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ। इसकी सेवा माता गुरचरण कौर मल्होत्रा, रविद्र सिंह मल्होत्रा, श्वेता मल्होत्रा द्वारा की गई। बुधवार सुबह दस बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ज्ञानी हरविदर सिंह और ज्ञानी करनैल सिंह द्वारा कीर्तन किया।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान सरदार हरवंश सिंह मल्होत्रा ने गुरु गोविद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इंसान से प्रेम करना ही ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति का संदेश दिया। उनका मानना था कि ईश्वर ने हमें जन्म दिया है, ताकि हम संसार में अच्छे कार्य करें और बुराइयों को दूर करें। इसके बाद लोगों ने लंगर चखा। आगरा से आए ज्ञानी गुरशरण सिंह द्वारा रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक कीर्तन किया गया। इस दौरान सरदार जितेंद्र पाल सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह सलूजा, बलवंत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह मल्होत्रा, कुलजीत सिंह बग्गा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, विक्की मल्होत्रा, हरप्रीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.