जय गणेश-जय गणेश देवा..
गणेश महोत्सव के तहत शहर में हर तरफ धर्म की गूंज सुनाई दी। देहात में भी लोग गणपति की भक्ति में डूबे। कई लोग अभी से विसर्जन की तैयारी में जुट गए हैं।
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : गणेश महोत्सव के तहत शहर में हर तरफ धर्म की गूंज सुनाई दे रही है। पॉश कॉलोनी से शहर की नई आबादी की गलियों तक गणपति विराजे हुए हैं। आकर्षक मूर्तियों पर श्रद्धा का सैलाब देखते ही बनता है। सुबह एवं शाम यहां पर आरती के लिए उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ से शहर भक्तिमय हो जाता है। मंगलवार को गणेश पांडालों में सुंदर कांड के पाठ की गूंज सुनाई दी। सोहन मार्केट मित्र मंडल के पांडाल में शाम चार बजे से सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। वहीं शाम पांच बजे से आर्चिड ग्रीन में भी सुंदर कांड के पाठ में शहर के प्रमुख कारोबारी एवं उद्योगपति शामिल हुए। इधर तिलक नगर एवं गांधी नगर के साथ श्रीराम कॉलोनी में भी गणेश पांडाल सजे हुए हैं। गली लोहिया मित्र मंडल समिति के गणेश पाडांल में भी भक्तजनों की भीड़ उमड़ रही है। संयोजक चाहित पोरवाल ने कहा कि बुधवार को शाम छह बजे से छप्पन भोग लगाए जाएंगे।
-------------
काली मंदिर से विसर्जन यात्रा कल :
बर्फखाना चौराहा के निकट स्थित श्रीहनुमान महाराज एवं मां काली देवी मंदिर परिसर के महंत मूलचंद्र शर्मा ने कहा है भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा गुरुवार सुबह 11 बजे मंदिर से धूमधाम से निकलेगी। जैन मंदिर तक शोभायत्रा निकेलगी, इसके बाद में विर्सजन के लिए गणपति को बटेश्वर ले जाया जाएगा।