Move to Jagran APP

सर्द हवाओं ने किया जीना मुहाल, कांपते रहे लोग

जिले में लगातार तीसरे दिन छाए रहे बादल नहीं निकले सूरज बाजार में देरी से खुली दुकानें आम जनजीवन हुआ प्रभावित।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:14 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:14 AM (IST)
सर्द हवाओं ने किया जीना मुहाल, कांपते रहे लोग
सर्द हवाओं ने किया जीना मुहाल, कांपते रहे लोग

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद: सोमवार को लगातार तीसरे दिन सूरज बादलों की ओट में छिपे रहे। सुबह से सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्म कपड़े व रूम हीटर भी लोगों को राहत नहीं दे पाए। सड़कों पर लोग सर्दी से कांपते रहे। दोपहर दो बजे बाद थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव चमके, फिर गायब हो गए। न्यूनतम तापमान पांच व अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

जिले में तीन दिनों से भले ही कोहरा नहीं पड़ रहा है, लेकिन हांड कंपा देने वाली सर्दी से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं। दिन में धूप न खिलने के कारण सड़कों पर सर्दी से लोग परेशान दिखे। सुबह कोचिंग जाने के लिए घरों से निकले छात्र-छात्राएं व नौकरी पेशा लोग सड़क पर ठंड से कांपते रहे। सर्दी का असर बाजार में भी देखने को मिला। आम दिनों की अपेक्षा दुकानें देरी से खुलीं, लेकिन ग्राहक न आने के कारण दुकानदार खाली बैठे नजर आए। कड़ाके की सर्दी होने के कारण दिन में लोग जगह-जगह अलाव के सहारे बैठे रहे। सरकारी कार्यालयों के साथ घरों में रूम हीटर जलते रहे। शाम ढलते ही मौसम अधिक सर्द हो गया, जिससे लोग जरूरी काम निपटा कर जल्द घर पहुंच कर रजाइयों में दुबक गए।

---

यह रहा एक सप्ताह में तापमान

तापमान --- न्यूनतम -- अधिकतम

- 17 जनवरी --- 5 ---- 15

- 16 जनवरी --- 4 ---- 15

- 15 जनवरी --- 5 ---- 16

- 14 जनवरी --- 5 ---- 18

- 13 जनवरी --- 6 ---- 18

- 12 जनवरी --- 6 ---- 18

- 11 जनवरी--- 7 ---- 18

-----

- टीटीजेड में खराब रही वायु गुणवत्ता: ताज संरक्षित क्षेत्र में सोमवार को वायु गुणवत्ता खराब रही। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर धूप न खिलने के कारण रविवार की अपेक्षा एयर क्वालिटी इंडेक्स का ग्राफ ऊपर पहुंच गया है। सोमवार को सदर तहसील के निकट स्थापित आनलाइन मानीटरिग सिस्टम पर एक्यूआइ 218 माइक्रो ग्राम प्रति घनमीटर तक दर्ज किया गया। - कड़ाके की ठंड में अलाव का सहारा

शिकोहाबाद में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में गरीब व बेसहारा लोगों के लिए अलाव ही सहारा बने हुए हैं। सोमवार को सुबह सर्दी अधिक होने के कारण जगह-जगह लोग अलाव तापते रहे। घरों के बाहर भी लोग लकड़ी व उपले जलाकर अलाव के पास बैठे नजर आए। गरीब व बेसहारा लोगों के लिए नगर पालिका द्वारा जगह-जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.