हिदूवादी नेता कमलेश को दी श्रद्धांजलि
फीरोजाबाद जेएनएन। लखनऊ में हिदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या होने पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। रविवार को चाणक्य फाउंडेशन और युवा हिदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
फीरोजाबाद, जेएनएन। लखनऊ में हिदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या होने पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। रविवार को चाणक्य फाउंडेशन और युवा हिदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चाणक्य फाउंडेशन द्वारा कांता होटल में शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान संगठन सचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। इस दौरान महामंत्री धर्मवीर सिंह, पूरन सिंह झा, मनमोहन पारासर, अजय शर्मा, अनुराग रावत, अतुल पंडित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा हिदू वाहिनी भारत के पदाधिकारियों ने पार्टी के कैंप कार्यालय पर शोक सभा की। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तोमर, जय सिंह चौहान, विजेंद्र जादौन, रवि अरोरा, माहित बघेल, राकेश गुप्ता, योगेंद्र तोमर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
सुदर्शन वाहिनी और हिदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने नारखी के रामनगर इसोली चौराहे पर पैदल मार्च निकालकर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान मोहित उपाध्याय, संदीप सिंह ने कहा कि हमें राष्ट्र हित के लिए कार्य करते रहना चाहिए। क्योंकि बौखलाए आतंकी संगठन भारत को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान अमित चौहान, बीपी सिंह बघेल, रामू चौहान, पिटू, अनिल कुशवाह, शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।