दीवानी परिसर पोस्टरों से पटा, मतदान आज
फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। दीवानी परिसर का माहौल इन दिनों बदला हुआ है। अधिवक्ताओं के हर बस्ते पर मुकदमों के साथ बार एसोसिएशन चुनाव पर भी चर्चा हो रही है। समूचा परिसर प्रत्याशियों बैनर पोस्टर से अटा पड़ा है। मतदान शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। दीवानी परिसर का माहौल इन दिनों बदला हुआ है। अधिवक्ताओं के हर बस्ते पर मुकदमों के साथ बार एसोसिएशन चुनाव पर भी चर्चा हो रही है। समूचा परिसर प्रत्याशियों बैनर पोस्टर से अटा पड़ा है। मतदान शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार रोचक हो गया है। अध्यक्ष और महासचिव जैसे पदों पर नौ नौ प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर चार चार और सहसचिव पद पर छह प्रत्याशी मैदान में होने से मुकाबला कड़ा हो गया है। हर कोई अपनी जीत के दावे कर रहा है। गुरुवार को दीवानी परिसर में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ संपर्क करते नजर आए। हर बस्ते पर जाकर अपनी बात रखी और जीत के लिए समर्थन मांगा। हर जगह पोस्टर बैनर लगे हुए हैं।
प्रचार और संपर्क का कार्य रात तक चला। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवराज सिंह यादव ने बताया कि मतदान शुक्रवार को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक लाइब्रेरी हॉल में सुरक्षा इंतजामों के बीच होगा। मतदान के लिए सभी अधिवक्ताओं को अपने साथ सीओपी नंबर और पहचान पत्र लाना होगा। शाम चार बजे से मतगणना का काम शुरू होगा जो परिणाम की घोषणा तक जारी रहेगा।