नामांकन शुरू, आज अंतिम मौका
फीरोजाबादजागरण संवाददाता। बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। अध्यक्ष और महासचिव पद पर इस बार कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। पहले दिन ही अध्यक्ष के लिए आठ और महासचिव के लिए पांच नामांकन हो गए। अन्य पदों पर भी एक से अधिक दावेदार हैं।
फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। अध्यक्ष और महासचिव पद पर इस बार कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। पहले दिन ही अध्यक्ष के लिए आठ और महासचिव के लिए पांच नामांकन हो गए। अन्य पदों पर भी एक से अधिक दावेदार हैं।
नामांकन प्रक्रिया दीवानी परिसर में बने पुस्तकालय भवन में सुबह दस बजे मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवराज सिंह यादव की निगरानी में शुरू हुई। दोपहर तीन बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नानक चंद्र धनगर, राजेश तिवारी, डॉ. देवीराम यादव, रामनाथ यादव, विजय प्रकाश यादव, सुरेश चंद्र यादव, नाहर सिंह यादव, रमेश चंद्र गुप्ता आदि ने नामांकन किया। वहीं महासचिव पद के लिए संजय पाठक, दिलीप कुमार यादव, देवेंद्र सिंह यादव, लखपति सिंह और राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सुंदर सिंह यादव, शिवप्रकाश जादौन ने पर्चे भरे।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सलीम खान, कृष्ण कुमार चौहान, अब्दुल नगीन खान, बलवीर सिंह आजाद, सह-सचिव के लिए राघवेंद्र कुमार ओझा, धर्मेंद्र कुमार यादव, योगेंद्र पाल सिंह और वकील खान ने नामांकन किया। कुछ अधिवक्ताओं ने अकेले जाकर पर्चा दाखिल किया तो कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान बार अध्यक्ष जाहर सिंह यादव और महासचिव भरत सिंह यादव भी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन मंगलवार को भी होंगे।