अमेरिका में फ्लैग फुटबॉल खेलने जाएगी सुहाग नगरी की विनीता
शिकोहाबाद, संवाद सहयोगी। किसान की बेटी विनीता अमेरिका में फ्लैग फुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जाएंगी। उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। 23 से 29 जनवरी में होंगे मैच। एके कॉलेज में बीपीएड कर रहीं विनीता।
संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद: किसान की बेटी विनीता अमेरिका में फ्लैग फुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने जाएगी। ये प्रतियोगिता 23 से 29 जनवरी तक फ्लोरिडा में हो रही है।
एके डिग्री कॉलेज में बीपीएड के सेकेंड सेमिस्टर की छात्रा विनीता पचौरी आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव उजरई घाट की निवासी हैं। फिलहाल वह शिकोहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। 23 से 29 जनवरी तक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (यूएसए) के फ्लोरिडा में अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही है। इसके लिए भारतीय टीम में विनीता सहित 21 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इससे पहले विनीता जुलाई में जयपुर में आयोजित इसी तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी हैं। फाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया था।
पहले हॉकी खेलती थीं विनीता
फीरोजाबाद: विनीता ने बताया कि वह पहले हॉकी खेलती थीं। 2016 में आगरा कॉलेज में बीए शिक्षा के दौरान उनकी टीम हॉकी खेलने अलीगढ़ गई थी। वहां उन्हें अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल की जानकारी हुई। इसके बाद वे अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल खेलने लगीं। पहला मैच उन्होंने रोहतक में खेला था। विनीता ने बताया कि इस खेल में 16 खिलाड़ी होते हैं। फुटबॉल मैच में पैर से खेला जाता है, जबकि अमेरिकन फ्लैग में फुटबॉल को हाथ में लेकर दौड़ते हैं।
मदद के लिए इन्होंने बढ़ाए हाथ:
किसान की बेटी के लिए यूएसए तक जाना आसान नहीं है, लेकिन उसकी मुश्किल को कुछ समाजसेवियों ने हल कर दिया है। जेएस यूनिवर्सिटी की चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव ने विनीता को 50 हजार रुपये की मदद दी है। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके गुप्ता, र¨वद्र ¨सह, अनिल कुमार, पीके गुप्ता, डॉ. अजब ¨सह आदि मौजूद रहे।