Move to Jagran APP

भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर पर फाय¨रग

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: सोमवार देर रात भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर पर अज्ञात लोगों ने फ

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Nov 2017 08:08 PM (IST)Updated: Tue, 28 Nov 2017 08:08 PM (IST)
भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर पर फाय¨रग
भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर पर फाय¨रग

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: सोमवार देर रात भाजपा महानगर अध्यक्ष के घर पर अज्ञात लोगों ने फाय¨रग कर दी। दहशत में आए अध्यक्ष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मगर कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि पुष्टि नहीं हुई है।

loksabha election banner

भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता की पत्नी राखी गुप्ता वार्ड संख्या 27 से पार्षद प्रत्याशी हैं। सोमवार रात कन्हैयालाल गुप्ता अपने चुनाव कार्यालय पर समर्थकों के साथ मौजूद थे। चुनाव कार्यालय से घर की दूरी मात्र 200 कदम है। उनके मुताबिक रात करीब 12.30 बजे उनका साला घर के बाहर छोड़ गया था। वह घर के अंदर घुसे और लॉक लगा रहे थे, तभी फायर किया गया। फाय¨रग की आवाज सुनकर वे बाहर निकले, मगर कोई नहीं था। परिवार के सदस्यों में भी जगार हो गई। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर दक्षिण विनोद कुमार पहुंचे। घटना की जानकारी पर सुबह भाजपा के तमाम नेता उनके घर पहुंच गए। वहीं इंस्पेक्टर का कहना है सूचना पर मौके पर गए थे, मगर फाय¨रग की पुष्टि नहीं हुई। महानगर अध्यक्ष के साले को बुलाया गया, मगर वह भी नहीं आए। न तो फायर होने की पुष्टि हुई और न ही तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.