बंदरों के हिलाने से गिरा बिजली का जर्जर पोल, तीन बच्चे घायल
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: नई बस्ती में सोमवार सुबह बंदरों के हिलाने से बिजली का जर्जर पोल गिर गया। इसकी चपेट में आने से स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें से दो को हालत गंभीर होने पर सरकारी ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कर्मचारियों को बुलाकर पोल बदलवाया।

कटरा पठानान निवासी कक्षा छह की छात्रा 11 वर्षीय अलकुआ पुत्री मेहराज हुसैन और कक्षा तीन का छात्र कासिम (आठ) पुत्र शकील समेत तीन बजे सोमवार सुबह नौ बजे नई बस्ती स्थित फीरोजाबाद पब्लिक मांटेसरी स्कूल पैदल जा रहे थे। स्कूल से करीब 200 मीटर पहले बंदरों के हिलाने से बिजली का जर्जर पोल बच्चों के ऊपर गिर गया। नतीजतन तीनों बच्चे घायल हो गए। सपा पार्षद दल के नेता देश दीपक यादव आदि लोग बच्चों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां से कासिम व अलकुआ को हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है। सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने घायलों का हाल जाना। कुछ देर बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और जेई जितेंद्र कुमार और एसडीओ रनवीर ¨सह को मौके पर बुलाया। इसके बाद विभाग ने पोल बदलवा दिया।
स्थानीय लोगों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ हंगामा किया। उनका कहना था कि पोल गिरासू होने की जानकारी एक माह पहले ही विभाग को दी गई थी, लेकिन इसे नहीं बदलवाया गया। इंस्पेक्टर दक्षिण सुनील कुमार ने बताया कि मामले में विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर मिली है। इसमें किसी कर्मी के नाम नहीं हैं।