Move to Jagran APP

सुहागनगरी में उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व

सुहागन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शिव पार्वती का किया पूजन सुबह से शाम तक महिलाओं ने मचाया धमाल प्रतियोगिताओं में लिया भाग।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 06:59 AM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 06:59 AM (IST)
सुहागनगरी में उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व
सुहागनगरी में उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: बुधवार को हरियाली तीज पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुट गईं। उन्होंने सोलह श्रंगार कर भगवान शिव और मां गौरी का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद हंसी ठिठोली के बीच झूले पर बैठकर आनंद लिया। शाम को मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण को हरे वस्त्र धारण किए और सावन के गीत गाकर उन्हें झूले पर झुलाया। भजन संध्या, आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

loksabha election banner

सावन माह में प्रकृति के निकटता के इस पर्व का अलग ही महत्व है। इसको देखते हुए महिलाओं ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। बुधवार सुबह महिलाएं जल्दी जागीं और भगवान शिव और मां गौरी का पूजन करने की तैयारियां करने में जुट गईं। स्नान आदि से निवृत्त होकर पकवान बनाए। इसके बाद भगवान शिव और मां गौरी का विधि विधान से पूजन कर सास, ननद और जेठानी को श्रंगार का सामान दानकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हंसी ठिठोली के बीच झूले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए गाए मंगल गीत: छदामीलाल महावीर जिनालय में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। जाग्रति महिला मंडल, ब्राह्मी महिला मंडल, अर्हम महिला मंडल, अर्हम बालिका मंडल आदि महिला मंडल की सदस्याएं सोलह श्रृंगार कर कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने तबले की धुन पर नृत्य करते हुए भगवान के मंगल गीत गाए। एफएम गार्डन सिटी में मचाया धमाल: एफएम गार्डन सिटी में शाम चार बजे सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाएं सोलह श्रंगार कर कार्यक्रम में शामिल हुईं। विभिन्न प्रतियोगिताएं में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में नीतू अग्रवाल, रमा जिदल, सोनाली अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रीता, ममता, भूमि लालवानी, खुशबू आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। जूही जिदल बनीं सावन क्वीन: स्टेशन रोड स्थित वंडर व‌र्ल्ड स्कूल में चूड़ी, शब्द खोज, फूल बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीता पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लक्ष्मी जिदल, दीपिका जैन और ज्योति गर्ग विजयी रहीं। जूही जिदल को सावन क्वीन बनाया गया। महिलाओं ने नृत्य कर सावन के गीत गाए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन दीपा जिदल, लक्ष्मी जिदल, जूही जिदल, दीपांशी जिदल, अनुपम शर्मा, प्रधानाचार्या गिन्नी मित्तल उपस्थित रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में रौनक ने मारी बाजी: हरियाली तीज पर निश्शुल्क संचालित देवदूत शिक्षण संस्थान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रौनक प्रथम, लता दूसरे और दर्शिका तीसरे स्थान पर रही। रितु दीक्षित ने तीनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने झूला झूलकर आनंद लिया। भगवान के जयकारों से गूंजते रहे मंदिर: कृष्णापाड़ा स्थित बिहारी जी महाराज मंदिर में धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। दोपहर में भजन कीर्तन हुए। शाम छह बजे झूले पर विराजमान बिहारीजी महाराज और राधारानी को श्रद्धालुओं ने झुलाया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं सदर बाजार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने राधाकृष्ण को हरे वस्त्र धारण किए और सावन के गीत गाकर उन्हें झूले पर झुलाया। भजन संध्या, आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। देर शाम तक भगवान के जयकारे गूंजते रहे। लोक गीतों पर महिलाओं ने मचाया धमाल: टूंडला में महिला मंडल द्वारा बसई रोड स्थित अवध गार्डन पर हरियाली तीज मनाई। महिलाओं ने लोक गीतों की गूंज पर जमकर धमाल मचाया। विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने झूला भी झूला। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राधारानी गुप्ता, रीना चौधरी, मीना शर्मा, रजनी धाकरे, श्रुति गुप्ता, जूही शर्मा, प्रज्ञा कटियार आदि उपस्थित रहीं।

पौधे रोपित कर संरक्षण का लिया संकल्प: शिकोहाबाद में शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रुपसपुर स्थित एसीएमटी (माइंड पावर) विद्यालय के प्रांगण में औषधीय, फलदार, छायादार पौधारोपित कर हरियाली तीज मनाई। कार्यक्रम में योगेश यादव, विवेक माधव, प्रेक्षा यादव, प्रिया, पिकू, रेनू, विकास आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.