Move to Jagran APP

मायावती के जन्मदिन पर केक कटा, दिलों का गठबंधन दिखा

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। यूपी के महागठबंधन में दो दलों का मिलन बसपा सुप्रीमो मायावती के मायावती के जन्मदिन पर भी दिखा। सपा और बसपा पदाधिकारियों ने मिलकर केक काटा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने केक काटा। वहीं सपा सांसद अक्षय यादव बसपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और जन्म दिन की बधाई दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:58 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:58 PM (IST)
मायावती के जन्मदिन पर केक कटा, दिलों का गठबंधन दिखा
मायावती के जन्मदिन पर केक कटा, दिलों का गठबंधन दिखा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: यूपी के महागठबंधन में दो दलों का मिलन बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिन पर खुलकर नजर आया। बसपा के मंच पर पहुंचे सपाइयों ने सुप्रीमो के जन्म दिन की खुशियां मनाईं। सिरसागंज की जनसभा में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने मायावती के जन्म दिन का केक काटा तो शहर के कार्यक्रम में पहुंचने से रह गए सांसद अक्षय यादव बसपा जिलाध्यक्ष के घर बधाई देने पहुंचे। वहीं पीडी जैन मैदान के समारोह में 63 किलो का केक काटकर लोस चुनाव में जीत के बड़े दावे किए गए।

loksabha election banner

शहर के पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में बसपा ने जन्म दिन का बड़ा आयोजन किया था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सपा नेताओं को भी आमंत्रण भेजे गए थे। सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोन मंडल इंचार्ज आगरा मंडल सत्यप्रकाश कर्दम ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने जो निर्णय लिया है, उससे भाजपा के लोग बौखला गए हैं। भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है, सारे वादे खोखले साबित हो रहे हैं। सपा एमएलसी असीम यादव ने कहा कि सपा, बसपा का गठबंधन प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति तय करेगा। उन्होंने सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया।

इस दौरान पूर्व विधायक बसपा राकेश बाबू एडवोकेट, बसपा जिलाध्यक्ष बीरी ¨सह, सपा एमएलसी अर¨वद यादव, अनुजेश प्रताप, सपा के पूर्व विधायक रमेश चंचल, विश्वदीप ¨सह, मुरारीलाल, डॉ. ज्ञान ¨सह, अनिल कुमार भाटिया, महानगर अध्यक्ष सफात खान राजू, पवन दीक्षित, श्योराज जीवन, टीटू प्रधान, संजय यादव, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, राजकुमार राठौर, सुबोध यादव, ब्रजेश कुमार, पवन दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

केक लेने को मची आपाधापी

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर 63 किलो का केक काटा गया। बसपा नेताओं ने सपा नेताओं को अपने हाथों से केक खिलाया। इसके बाद जैसे ही भीड़ में केक का वितरण शुरु हुआ तो समर्थकों में आपाधापी मच गई। कई लोगों के हाथों से केक गिर गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.