Move to Jagran APP

उत्पीड़न के विरोध में ऑटो का चक्का जाम

शिकोहाबाद (फीरोजाबाद) संवाद सहयोगी। थाना और जीआरपी पुलिस के उत्पीड़न से परेशान ऑटो चालकों का धैर्य मंगलवार को टूट गया। थाना पुलिस और जीआरपी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते से सुबह अपने ऑटो का चक्का जाम कर दिया। चालकों की हड़ताल से राहगीर परेशान हुए। पुलिस ने समझाकर हड़ताल समाप्त कराया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 11:43 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:16 AM (IST)
उत्पीड़न के विरोध में ऑटो का चक्का जाम
उत्पीड़न के विरोध में ऑटो का चक्का जाम

शिकोहाबाद, (फीरोजाबाद) संवाद सहयोगी। थाना और जीआरपी पुलिस के उत्पीड़न से परेशान ऑटो चालकों का धैर्य मंगलवार को टूट गया। थाना पुलिस और जीआरपी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते से सुबह अपने ऑटो का चक्का जाम कर दिया। चालकों की हड़ताल से राहगीर परेशान हुए। पुलिस ने समझाकर हड़ताल समाप्त कराया।

loksabha election banner

सुबह नौ बजे डेढ़ सैकड़ा से अधिक ऑटो चालक पुलिस से परेशान होकर स्टेशन रोड मेला वाला बाग में एकत्रित हुए और अपने-अपने ऑटो को यहां खड़ा कर हड़ताल पर चले गए। पुलिस की कार्यशैली की खिलाफत करते हुए चालकों ने कहा कि शहर में पुलिस और स्टेशन पर जीआरपी उनसे मनमानी तरीके से अवैध वसूली करती है। कई बार मांग पूरी करने के बाद भी वे उनके ऑटो में डंडा मार देते हैं। स्टेशन के बाहर वे ऑटो नहीं खड़ा करने पाते हैं। ऑटो चालकों की हड़ताल से यात्री पैदल दूरी तय करने को विवश हुए। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अजय किशोर ने चालकों को समझाकर हड़ताल समाप्त कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस किसी ऑटो चालक से पैसा नहीं मांगती, बल्कि नगर में एटा, इटावा, आगरा, मैनपुरी के चालक ऑटो चलाते हैं। इनमें से कई जहरखुरानी और लूट की घटनाएं भी करते हैं। पुलिस बिना परमिट और बाहरी ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यदि कोई पुलिस कर्मी उनसे पैसे मांगता है तो चालक इसकी जानकारी उन्हें दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.