कांग्रेसियों ने सादगी से मनाई चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि
स्व. चौधरी चरण की शुक्रवार को बाइपास स्थित कार्यालय पर कांग्रेसियों ने सादगी पूर्वक पुण्यतिथि मनाई गई।
संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण की शुक्रवार को बाइपास स्थित कार्यालय पर कांग्रेसियों ने सादगी पूर्वक पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना सारा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया। वह कहते थे कि देश का किसान खुश होगा तभी देश के लोग खुशहाल रहेंगे। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के समय प्रवासी श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह सैकड़ों किमी. पैदल चलकर अपने घर जाने को मजबूर हैं। इस पर प्रशासन को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी मेहनत से काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों को सलाम करती है जो अपना घर परिवार छोड़कर जन सेवा में लगे हैं। हमारी जिला प्रशासन से अपील है कि संकट की घड़ी में वह अपना ख्याल रखते हुए गरीब व प्रवासी मजदूरों का विशेष ध्यान रखें, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। मौके पर मनोज भटेले, वीरेंद्र यादव, कमलेश जैन मौजूद रहे।