कांग्रेसियों ने मनाई चाचा नेहरू की पुण्यतिथि
कांग्रेसियों ने मनाई चाचा नेहरू की पुण्यतिथि
संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्वक पुण्यतिथि मनाई। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण किया। पीसीसी सदस्य शशी शर्मा के आवास पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सरकार ने फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेता अशोक यादव ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए एक हजार बसों को भेजा गया, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा सीमा में आने की अनुमति नहीं दी गई। प्रदेश अध्यक्ष को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया, जिसकी सभी कांग्रेसी घोर निदा करते हैं। मौके पर विद्याराम वर्मा, मुकेश गौड, रामसेवक वैद्य मौजूद रहे।