कांग्रेस ने प्राइवेट बस से असम भेजे 24 प्रवासी
कांग्रेस ने प्राइवेट बस से असम भेजे 24 प्रवासी
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 11:29 PM (IST)
फीरोजाबाद: लॉकडाउन के चलते असम के दो दर्जन प्रवासी मजदूर रामनगर में फंसे हुए थे। यह मजदूर कई दिनों से अपने घर भेजने की मांग उठा रहे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने गुरुवार को प्रशासन से पास जारी कराकर सभी मजदूरों को प्राइवेट बस के माध्यम से असम रवाना किया, जिससे मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने बताया कि रानी नगर में रहने वाले 24 प्रवासी मजदूर अपने घर आसाम के जिला बारपेटा जाना चाहते थे। उन लोगों ने घर जाने के लिए मुझसे संपर्क किया था। मैंने लगातार प्रयास कर उनके घर पहुंचाने के लिए पास की व्यवस्था की। सरकारी बसों के माध्यम से उनके घर भेजने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। आज उन सभी प्रवासी मजदूरों को प्राइवेट बस की व्यवस्था कर घर रवाना किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें