Move to Jagran APP

सुहागनगरी में कांग्रेस राज लाए थे सिने स्टार बब्बर

फीरोजाबाद, डॉ. राहुल ¨सघई। र्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने दम पर फीरोजाबाद लोकसभा सीट को जीता था। इस सीट को प्रदेश अध्यक्ष एवं सिने स्टार राजबब्बर ने जीता था। इसके बाद कांग्रेस को हर बार यहां मात मिली। तेज होती गुटबाजी की वजह से कांग्रेस यहां उबर नहीं पाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:06 AM (IST)
सुहागनगरी में कांग्रेस राज लाए थे सिने स्टार बब्बर
सुहागनगरी में कांग्रेस राज लाए थे सिने स्टार बब्बर

डॉ. राहुल ¨सघई, फीरोजाबाद: वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने दम पर सूबे की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। हालांकि अब तक कांग्रेस में राजबब्बर ही ऐसे महाबली रहे, जिन्होंने सियासत की बाजी पलटी थी। वर्ष 2009 के उपचुनाव में धड़ों में बंटी कांग्रेस के लड़ाका बनकर मैदान में उतरे और सपा खानदान की बहूरानी को शिकस्त देकर कांग्रेस का परचम लहराया। इस जीत को कांग्रेस उसके बाद के किसी चुनाव में नहीं दोहरा पाई।

loksabha election banner

आजाद भारत के पहले चुनाव से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपना दम दिखाया था। रघुवीर ¨सह यादव पहले सांसद चुने गए थे। इसके बाद लोकसभा में पार्टी के लिए माहौल बनता बिगड़ता गया। वर्ष 1971 तक एक बार कांग्रेस, एक बार कोई और का दौर चला। वर्ष 1977 के बाद से कांग्रेस ढलान पर आ गई। लोकसभा के दो चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाई। वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए चुनाव की लहर में कांग्रेस के गंगाराम चुनाव जीते। इसके बाद 25 वर्ष तक कांग्रेस तीसरे और चौथे नंबर की पार्टी बन गई। वर्ष 2009 में सपा के युवराज अखिलेश यादव ने जोरदार जीत हासिल की। फीरोजाबाद और कन्नौज से जीते अखिलेश ने सपा के गढ़ को छोड़ दिया और पत्नी ¨डपल यादव को पहली बार प्रत्याशी बनाया।

सालों से हिचकोले खा रही कांग्रेस ने आगरा के फतेहपुरसीकरी से चुनाव हार चुके सिने स्टार और पुराने समाजवादी राजबब्बर को मैदान में उतारा। टूंडला के रहने वाले राजबब्बर के प्रत्याशी बनने से समाजवादियों के पसीने छूट गए। बिखरी हुई कांग्रेस में भी जान आ गई। राजबब्बर शानदार जीत के साथ संसद पहुंचे। वर्ष 2014 के चुनाव में राजबब्बर ने फीरोजाबाद का मैदान छोड़ा। इसके बाद सपा ने यहां से अक्षय यादव को जीत दिलाई।

चुनाव में छिड़ी थी स्टार वॉर, सलमान पर उमड़े थे लोग: उपचुनाव में फीरोजाबाद में जमकर स्टार वॉर छिड़ी। राजबब्बर के प्रचार के लिए गो¨वदा, सलमान खान, जूही बब्बर, नगमा समेत कई सितारे आए थे। वहीं सपा के प्रचार में जयाप्रदा, संजय दत्त शामिल हुए थे।

कांग्रेस की आखिरी जीत: लोकसभा-राजबब्बर 2009

विस:

- शिकोहाबाद- जगदीश ¨सह यादव 1980

फीरोजाबाद- गुलाम नबी 1980

जसराना- रघुनाथ ¨सह वर्मा 1989

टूंडला- अशोक सेहरा 1984

सिरसागंज(दो चुनाव)- कोई नहीं

लोकसभा चुनाव पहले से अब तक

1952: रघुवीर ¨सह यादव कांग्रेस

1957: ब्रजराज ¨सह सेसोपा

1962: शंभूनाथ चतुर्वेदी कांग्रेस

1967: शिवचरन वाल्मिकी सेसोपा

1971: छत्रपति अंबेश कांग्रेस

1977: रामजीलाल सुमन जपा

1980: राजेश ¨सह दमकिपा

1984: गंगाराम कांग्रेस

1989: रामजीलाल सुमन जनता दल

1991: प्रभूदयाल कठेरिया भाजपा

1996: प्रभूदयाल कठेरिया भाजपा

1998: प्रभूदयाल कठेरिया भाजपा

1999: रामजीलाल सुमन सपा

2004:रामजीलाल सुमन सपा

2009: अखिलेश यादव सपा

2009: उपचुनाव-राजबब्बर कांग्रेस

2014: अक्षय यादव सपा

(सेसोपा-समाजवादी सोशल पार्टी, दमकिपा-दलित मजदूर किसान पार्टी)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.