Move to Jagran APP

सिटी मजिस्ट्रेट ने पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम की टीम के साथ शहर में पॉलीथिन अभियान चलाया। गल्ला मंडी में टीम ने दो दुकानों पर चेकिंग करते हुए पॉलीथिन जब्त करते हुए 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। अनेक लोग दुकानें बंद कर भाग गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 10:08 PM (IST)
सिटी मजिस्ट्रेट ने पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना
सिटी मजिस्ट्रेट ने पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान, वसूला जुर्माना

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम की टीम के साथ शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। गल्ला मंडी में दुकानों पर सघन चे¨कग की गई। इस दौरान दो दुकानदारों से साढ़े दस किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही उनसे जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई होते ही दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। अनेक लोग दुकानें बंद कर भाग गए।

loksabha election banner

शासन ने पॉलीथिन और थर्माकोल से बने सामान की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। इसके बाद भी शहर में पॉलीथिन और थर्माकॉल से बने गिलास, पत्तल सहित अन्य सामान की बिक्री बेखौफ हो रही है। गुरुवार शाम चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका ¨सह नगर निगम की टीम के साथ गल्ला मंडी पहुंचीं। यहां चे¨कग अभियान चलाया तो दुकानदारों में खलबली मच गई। दस दुकानों पर चे¨कग की गई। इस दौरान दो दुकानों पर दस किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। दुकानदारों पर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान जेडएसओ दलवीर ¨सह, मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप भार्गव, राजकुमार लवानियां, संजीव कुमार चौरसिया, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अर¨वद भारती, जितेंद्र स्वरुप तिवारी, अवनीश कुमार, जीतेश कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.