यमुना में डूबे युवक का शव पीएसी गोताखोरों ने निकाला
शिकोहाबाद (फीरोजाबाद)संवाद सहयोगी। यमुना के बलाई घाट पर रविवार को अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के दौरान डूबे आगरा के किशोर का शव सोमवार को पीएसी के गोताखोरों ने बरामद कर लिया।
शिकोहाबाद (फीरोजाबाद),संवाद सहयोगी। यमुना के बलाई घाट पर रविवार को अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के दौरान डूबे आगरा के किशोर का शव सोमवार को पीएसी के गोताखोरों ने बरामद कर लिया।
आगरा के बाह क्षेत्र स्थित गांव आशे का पुरा निवासी सत्यजीत (15) पुत्र चंद्रभान अपने साथी गणेश (14) पुत्र रामनिवास, विनय (13) पुत्र रामवीर, सोना (12) पुत्र राम सेवक और नीरज (10) पुत्र राधेश्याम निवासीगण आशे का पुरा के साथ दोपहर में नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत यमुना में मछली पकड़ने आए थे। घाट पर ये सभी किशोर मछलियां पकड़ रहे थे। इस बीच पैर फिसलने से सत्यवीर नदी में डूब गया था। नसीरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने पहले आसपास के गांवों के गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं लगा। इसके बाद आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाए गए। सोमवार दोपहर तीन बजे किशोर का शव बलाई घाट से करीब डेढ़ किमी दूरी पर शव बरामद कर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम घर पर भिजवाया।