झाड़ फूंक के चक्कर में युवक की गई जान
किशुनपुर थाने के गुरुवल गांव में बीती रात्रि आलमारी में घुसे जहरीले सांप ने युवक को
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2022 04:01 AM (IST)
झाड़ फूंक के चक्कर में युवक की गई जान
संवाद सूत्र, किशुनपुर : किशुनपुर थाने के गुरुवल गांव में आलमारी में घुसे सांप ने युवक ब्रजकिशोर गुप्त को डंस लिया। स्वजन उसे झाड़फूक के लिए लेकर गए। आराम न मिलने पर पीड़ित को स्वजन, जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने सर्पदंश के बारे में स्वजन को बताया तो उन्होंने रात में अस्पताल पहुंचाने की बजाय झाड़फूक का सहारा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक प्रसिद्ध बाबा के नाम से पीड़ित के सिर में गांठ लगा दी गई थी। ऐसा माना जा रहा था कि जहर शरीर में नहीं फैलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धीरे-धीरे करके जहर पूरे शरीर में फैल गया। अस्पताल जब तक ले जाते, देर हो चुकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें