करंट की चपेट में आकर युवक पेड़ से नीचे गिरा, मौत
संवाद सूत्र असोथर सातोंजोगा गांव में सोमवार देर रात नीम के पेड़ में चढ़कर तारों से बिजली का फेस बदल रहा युवक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। स्वजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष पटेल के घर में वोल्टेज काफी लो आ रहा था। बताते हैं कि इससे परेशान होकर वह घर के सामने स्थित नीम के पेड़ में चढ़कर पोल से फेस बदलने लगा। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ कर पेड़ से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
संवाद सूत्र, असोथर : सातोंजोगा गांव में सोमवार देर रात नीम के पेड़ में चढ़कर तारों से बिजली का फेस बदल रहा युवक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। स्वजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई।
गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष पटेल के घर में वोल्टेज काफी लो आ रहा था। बताते हैं कि इससे परेशान होकर वह घर के सामने स्थित नीम के पेड़ में चढ़कर पोल से फेस बदलने लगा। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ कर पेड़ से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। हादसे से दिवंगत की पत्नी रूपा देवी, बच्चे रोशनी, राजा, आकाश, विकास बेहाल रहे। स्वजन ने पुलिस को बताए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ आशीष सिंह ने कहा घटना संज्ञान में नहीं है।
तार बदलने में संविदा कर्मी झुलसा
शहर क्षेत्र के तांबेश्वरम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय रूद्रपाल आबूनगर सब स्टेशन में संविदा कर्मी है। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे वह बुलेट चौराहा के पास रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज बदल रहा था तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सदर अस्पताल से एलएलआर, कानपुर रेफर कर दिया गया है।