वाहन की टक्कर से महिला की मौत
संवाद सूत्र चौडगरा हाईवे पर मौहार गांव के समीप एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 05:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, चौडगरा : हाईवे पर मौहार गांव के समीप एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र में मौहार गांव के पास शनिवार की देर शाम एक महिला को घूमते हुए देखा गया था। चौडगरा चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने बताया कि ढाबा संचालकों ने महिला की दुर्घटना में मौत की सूचना दी थी। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। महिला मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है। कई दिनों से हाईवे पर घूम रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें