जामुन तोड़ते वक्त डाल टूटने से युवक गिरा, मौत
संवाद सूत्र हुसेनगंज (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में रविवार को जामुन तोड़ते
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, हुसेनगंज (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में रविवार को जामुन तोड़ते वक्त पेड़ की डाल टूटने से युवक सिर के बल सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुस्तफापुर गांव निवासी रामसुमेर रैदास सुबह घर से निकलकर खेतों की तरफ गया था। वहां वह जामुन के पेड़ में चढ़कर जामुन तोड़ रहा था कि अचानक डाल टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एसओ रणजीत बहादुर सिंह सूचना मिली है लेकिन स्वजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें