विष्णु प्रकाश अध्यक्ष, सद्दाम बने महासचिव
जासं फतेहपुर फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग और महासचिव कालीशं
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Dec 2021 06:01 PM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 06:01 PM (IST)
जासं, फतेहपुर : फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग और महासचिव कालीशंकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने वाले आरओ वाटर व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया। बैठक में इन व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि किसी भी उत्पीड़न पर व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। समस्याओं के निदान के लिए डीएम से मिलकर निदान की मांग रखी जाएगी। बैठक में सर्व सम्मति से आरओ वाटर प्लांट का अध्यक्ष विष्णु प्रकाश दीक्षित को मनोनीत किया गया। कमेटी में सद्दाम को महासचिव, मो. आसिफ को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष में वीर सिंह, साद अहमद को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर 35 आरओ वाटर प्लांट संचालक व्यापारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें