ग्रामीणों ने प्रेमी और महिला मित्र को पकड़कर पुलिस के सिपुर्द किया
संवाद सूत्र थरियांव (फतेहपुर) शंका होने पर विधवा
ग्रामीणों ने प्रेमी और महिला मित्र को पकड़कर पुलिस के सिपुर्द किया
संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर) : शंका होने पर महिला मित्र को बिना जानकारी दिए प्रेमी मुंबई से घर आया। यहां घर के पास आकर महिला मित्र से काल कर पूछा कि वह कहां है, जिस पर महिला बोली कि वह घर पर है, जब प्रेमी घर पहुंचा तो वह घर पर नहीं थी। देर रात महिला के घर आने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने नाराज होकर दोनों को पुलिस के सिपुर्द कर दिया।
थरियांव क्षेत्र एक गांव निवासी एक युवती के पति की पांच वर्ष पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संबंद्ध पड़ोसी गांव के एक युवक से हो गए। युवक मुंबई में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। देर रात महिला मित्र के घर आई तो झूठ बोलने को लेकर झगड़ा हो गया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है लेकिन युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी।