Move to Jagran APP

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, 17 घायल

संवाद सूत्र हथगाम सुल्तानपुर घोष थाने के सरौली गांव में शुक्रवार रात चुनावी रंजिश के चलते

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 06:37 PM (IST)
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, 17 घायल
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, 17 घायल

संवाद सूत्र, हथगाम : सुल्तानपुर घोष थाने के सरौली गांव में शुक्रवार रात चुनावी रंजिश के चलते नवनिर्वाचित प्रधान व हारे प्रत्याशी पक्ष के बीच मारपीट हो गई। झगड़े में दोनों पक्ष से 17 लोग घायल हो गए। पांच की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

loksabha election banner

शुक्रवार रात करीब आठ बजे नवनिर्वाचित प्रधान वंदिता देवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार मौर्य, पड़ोसी और हारे प्रत्याशी सावित्री देवी पत्नी अमित गुप्ता व पिता पन्नालाल गुप्त के बीच विवाद शुरू हो गया। बताते हैं नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष के कुछ लोग शाम को पटाखा छुड़ाते हैं। इसका हारे हुए प्रत्याशी पक्ष ने विरोध करते हैं। शुक्रवार शाम पन्नालाल के यहां मवेशियों का दूध निकाल रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने पटाखा छुड़ा दिया। मवेशी के बिदकने से विवाद होने लगा। नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष के नीरज व कृष्णकुमार मौर्य बीच में आए तो लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों को लहूलुहान कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से मारपीट शुरू हो गई। झगड़े में वासुदेव गुप्त पुत्र राहुल, पत्नी रानी देवी, पुत्री मनीषा देवी, अशर्फीलाल गुप्त व पत्नी कला देवी, चोखेलाल गुप्त, बुद्दन गुप्त व पुत्र जानी गुप्त, उमाकांत गुप्त पुत्र लवकुश गुप्त, पन्नालाल गुप्त व इनका पुत्र अमित गुप्त समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। नीरज, कृष्णकुमार, अशर्फीलाल गुप्त पत्नी कलावती, राहुल गुप्त तथा चोखेलाल गुप्त को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक पक्ष से पन्नालाल गुप्त की तहरीर पर 20 आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.