टेंपो और बाइक की भिड़ंत में चालक समेत दो जख्मी
संस खागा नगर स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार शाम टेंपो व बाइक की सीधी टक्कर में टेंपो चालक
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:38 PM (IST)
संस, खागा : नगर स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार शाम टेंपो व बाइक की सीधी टक्कर में टेंपो चालक व बाइक सवार दोनो घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
धाता कस्बा निवासी प्रेमचंद्र बाइक से खागा आए थे। काम निपटाकर वह वापस लौट रहे थे, तभी आरओबी पर हरदों की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार प्रेमचंद्र व टेंपो चालक आलोक खागा घायल हो गए। अनियंत्रित टेंपो कुछ चलने के बाद पलट गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें