परिवहन विभाग ने 25 बसें और बढ़ाईं
जासं फतेहपुर कोरोना कर्फ्यू की वजह से रोडवेज ने 40 बसों को खड़ी करवा दिया था। केवल
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 07:22 PM (IST)
जासं, फतेहपुर : कोरोना कर्फ्यू की वजह से रोडवेज ने 40 बसों को खड़ी करवा दिया था। केवल 65 बसें ही स्थानीय व गैर जनपद के रूटों पर दौड़ाई जा रही थीं। गुरुवार को यात्रियों की आवक बढ़ने से रोडवेज ने 25 और बसों का संचालन शुरू कर दिया। अब 90 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी। परिवहन निगम की ओर से 119 बसों का संचालन किया जाता है। कोरोना काल में 40 बसों का संचालन रोक दिया गया था। यात्रियों के निकलने पर गुरुवार से 25 और बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। एआरएम मक्खनलाल केशरवानी ने कहा, अब 90 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। गुरुवार से पचीस बसों का संचालन जो शुरू किया गया, उनमें ज्यादातर बसें प्रयागराज व लखनऊ रूट पर दौड़ेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें