ननिहाल आई किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी को बहला-फुसलाकर गांव
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 11:14 PM (IST)
संवाद सूत्र जाफरगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी को बहला-फुसलाकर गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता जाफरगंज थाने के एक गांव में बीती आठ तारीख को ननिहाल आई थी। सोमवार देर रात जब वह दरवाजे पर लेटी थी तभी गांव का एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने नलकूप पर ले गया, और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। सुबह तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करते हुए नलकूप पहुंचे। किशोरी ने मामा से आप बीती बताई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामा की तहरीर पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें