व्यापारी उत्पीड़न रोकने के लिए गठित होगा व्यापार मंडल
जासं फतेहपुर नौबस्ता-मंडा सराय उद्योग व्यापार मंडल के गठन के लिए सोमवार को बैठक का आ
जासं, फतेहपुर : नौबस्ता-मंडा सराय उद्योग व्यापार मंडल के गठन के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की मंशा पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा तथा महासचिव चंद्र प्रकाश गुप्ता ने व्यापारियों के संग बैठक करके प्रकाश डाला। कहाकि संस्थापक अध्यक्ष का मानना है कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक उत्पीड़न सहना पड़ेगा। इसलिए आने वाले समय में एक सशक्त व्यापार मंडल का गठन किया जाए। निर्णय के मुताबिक गठन के लिए संयोजक कमेटी बनाई गई। संयोजक मंडल में अनिल कुमार गुप्ता, राजेश कुमार साहू, राजेंद्र कुमार साहू, धर्मेंद्र सोनी, बैजनाथ साहू, सौरभ सोनी, संजय कुमार साहू, विपिन गुप्ता आदि लोगों को जिम्मेदारी दी गई। जिला महासचिव संगठित व मजबूत संगठन बनाने की आशा व्यक्त की।