पुराने मकान की छत गिर जाने से तीन लोग घायल
संसू हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव गांव में बीती रात्रि पुराने मकान की छत गिरने की वजह से
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 07:55 PM (IST)
संसू, हथगाम : थाना क्षेत्र के कसरांव गांव में बीती रात्रि पुराने मकान की छत गिरने की वजह से नीचे लेटे तीन सदस्य घायल हो गए। पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर घायलों का बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव के रहने वाले दीपक कुमार पुत्र श्याम बाबू देर रात भोजन के बाद जिस कमरे में लेटे थे, उसकी पुरानी छत ढह गई। नजदीक ही इनकी मामी किरन देवी-मवई तथा परिवार की रहने वाली अनीता देवी घायल हो गईं। दोनों महिलाओं तथा गृह स्वामी को बाहर निकालकर पड़ोसियों ने रात में ही अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों को गंभीर चोट के चलते स्वजन जिला अस्पताल लेकर गए हैं। दीपक ने बताया कि 35 साल पहले उसे कालोनी मिली थी। उसी में परिवार का गुजर-बसर हो रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें