Move to Jagran APP

मार्निग वॉक पर निकली महिला की चेन लूट ले गए लुटेरे

जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर के सीओ सिटी दफ्तर रोड पर सुबह मार्निग वॉक करने के लिए

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 05:34 PM (IST)
मार्निग वॉक पर निकली महिला की चेन लूट ले गए लुटेरे
मार्निग वॉक पर निकली महिला की चेन लूट ले गए लुटेरे

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के सीओ सिटी दफ्तर रोड पर सुबह मार्निग वॉक करने के लिए निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, तहरीर पर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

loksabha election banner

शहर के सिविल लाइन निवासी धर्मेद्र कुमार की पत्नी मीनू सिंह घर से प्रात : साढ़े छह बजे टहलने निकलीं थीं। सीओ सिटी कार्यालय रोड पर बाइक सवार लुटेरे आए और महिला के गले से सोने की चेन घसीट कर निकल गए थे। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। ताकि मामले की तहकीकात की जा सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.