Move to Jagran APP

आर्थिक सुधारों से प्रस्ताव से पीछे हटी नगर पालिका

संवाद सहयोगी बिदकी निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए खुद आय के स्त्रोत्र तलाशने पर

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 07:08 PM (IST)
आर्थिक सुधारों से प्रस्ताव से पीछे हटी नगर पालिका
आर्थिक सुधारों से प्रस्ताव से पीछे हटी नगर पालिका

संवाद सहयोगी, बिदकी : निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए खुद आय के स्त्रोत्र तलाशने पर शासन का जोर है। शासन लगातार राज्यवित्त के मद में कटौती कर रहा है। कटौती से नगर पालिका बिदकी आर्थिक संकट में फंस गई है। नगर पालिका ने इसके लिए आर्थिक सुधारों को लागू करने की पहल की। बोर्ड ने स्वकर प्रणाली लागू करने, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर करों की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पास कर आर्थिक सुधारों को हरी झंडी दी। हालांकि, बाद में अगली बैठक में बोर्ड इससे पीछे हट गया और आर्थिक सुधारों को लागू करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी।

loksabha election banner

नगर पालिका प्रत्येक पांच साल में करों का असेसमेंट (मूल्यांकन) करती हैं। इसमें जलकर, गृहकर सहित अन्य करों में बढ़ोतरी की जाती है। करों में इस बढ़ोतरी से होने वाली आय ही नगर पालिका की घरेलू आय होती है। बिदकी नगर पालिका में नई कर प्रणाली के लिए गजट हो चुका है। करों की बढ़ी दरों को लागू किया गया है। इसके अलावा कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को कर के दायरे में लाया गया है। इसके अलावा नगर में स्वकर प्रणाली को लागू किया गया है। इसमें भवन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान के स्वामी को खुद से ही फार्म भरना है। जिसमें भवन या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में कितने कमरे या दुकानें हैं। उस आधार पर नगर पालिका का कर विभाग कर निर्धारित कर देगा। नगर पालिका बोर्ड ने नई कर प्रणाली लागू करने के अपने ही प्रस्ताव पर फिर से बैठक कर इसे लागू करने पर रोक लगा दी है। स्वकर प्रणाली पर कर्मचारियों ने काम शुरू किया तो इसका भी बोर्ड ने विरोध कर दिया। इससे आर्थिक सुधारों का पूरा कार्यक्रम ही ठप पड़ गया है। प्रस्ताव स्थगित किए गए हैं

नगर पालिका ईओ निरूपमा प्रताप ने कहा, नगर पालिका बोर्ड ने आर्थिक सुधार के जो प्रस्ताव थे पहले उन्हें पास किया फिर अगली ही बैठक में स्थगित करने का प्रस्ताव पास कर दिया। चुनाव बाद बोर्ड के सदस्यों को फिर से नई कर प्रणाली के बारे में समझाने का प्रयास किया जाएगा। कर प्रणाली में सुधार से नगर का विकास ही होगा।

आर्थिक सुधार के लिए नई कर प्रणाली को लागू किया जाना है। इसके लिए बोर्ड के सदस्यों से बात की जा रही है। कर प्रणाली में सुधार न होने से पालिका के खर्च नहीं चल पा रहे हैं। बोर्ड के सदस्यों व ईओ के मध्य बातचीत कराई जाएगी।

मुन्ना लाल सोनकर, अध्यक्ष नगर पालिका बिदकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.