सीएम से बनी रही दूरी, हसरत नहीं हो सकी पूरी
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : इस बार भी वही हुआ जो हर वीआइपी के कार्यक्रम में होता है
जागरण संवाददाता, फतेहपुर :
इस बार भी वही हुआ जो हर वीआइपी के कार्यक्रम में होता है। स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम में हसनापुर सानी गांव में सीएम को चेहरा दिखाने के चक्कर में कई भाजपाइयों को पुलिस से रार हो गई। बाद में किसी प्रकार कुछ लोगों का तो जुगाड़ लग गया, पर कुछ लोग पास न हो पाने के कारण मायूस वापस लौट गए। सांसद-विधायक को मंच में जगह तो
मिली पर बोलने का नम्बर नहीं लगा।
हालात यह रहे कि पास न होने के कारण आम जनता के लिए बनाए गेट से जाने के लिए जैसे ही सुरक्षा कर्मी ने भाजपाइयों इशारा किया तो वह उनसे भिड़ गए। इस मुहाचाही में कई वरिष्ठ नेता एवं महिला नेत्रियां शामिल रहीं। अंत तक वह अधिकारियों से चिरौरी करते रहे, बाद में मायूस होकर उनको वापस जाना पड़ा। सीएम के वापस जाते समय हेलीपैड पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष देवनाथ धाकड़े, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा ¨सह, स्वच्छता अभियान के संयोजक राम प्रताप ¨सह पहुंच गए। श्रमदान कार्यक्रम में जाने से रोकने पर पूर्व जिलामंत्री पंकज त्रिपाठी से पुलिस की धक्का-मुक्की भी हो गई। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने कोर्राकनक में यमुना कटान का पत्र दिया। आयोजन में भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, देवाशीष पटेल, डॉ. ज्ञानेंद्र सचान, सुशील ¨सह चंदेल, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, कोआपरेटिव चेयरमैन शशि शुक्ला, संतोष नेता, सुरेंद्र ¨सह गौतम, पूर्व मंत्री अमरजीत ¨सह, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, महामंत्री, नीलिमा ¨सह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री ¨सह आदि प्रमुख रहीं। जयंत्री वर्मा व कुछ अन्य महिलाएं सुरक्षा घेरा तोड़ कर सीएम से मुलाकात की।