सुबह घूमने निकले वृद्ध का शव कुएं में मिला
संस बिदकी कोतवाली के जनता गांव निवासी 65 वर्षीय देवी प्रसाद शुक्ला तहसील गेट के पास पान की
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:24 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:24 PM (IST)
संस, बिदकी : कोतवाली के जनता गांव निवासी 65 वर्षीय देवी प्रसाद शुक्ला तहसील गेट के पास पान की दुकान चलाते थे। सोमवार सुबह घर से घूमने के लिए रोजमर्रा की तरह निकले थे। वह देर तक घर नहीं लौटे। गांव के किनारे खेतों में बने कुएं के पास चप्पल होने पर ग्रामीणों ने कुएं में झांका। शव होने पर कुएं में रस्सी व चारपाई डालकर वृद्ध को निकाला गया। भतीजे आशुतोष शुक्ला ने बताया कि चाचा की शादी नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भतीजे की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें