ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हमला करने वाले चचेरे भाई गिरफ्तार
लालूगंज तिराहे पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हमला करने वाले दोनों चचेरे भाइयों को गिरफ्तार
ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हमला करने वाले चचेरे भाई गिरफ्तार
संवाद सूत्र, जहानाबाद (फतेहपुर) : लालूगंज तिराहे पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर डंडे के हमला करने वाले चचेरे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आटो हटाए जाने की रंजिश के चलते आरोपितों ने हमला किया था।
बकेवर थाने के कुम्हारनपुर गांव निवासी होमगार्ड संतोष कुमार और सुजावलपुर निवासी विमल कुमार तिवारी गुरुवार को लालूगंज तिराहे पर ड्यूटी पर थे। इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने होमगार्ड संतोष कुमार के सिर पर डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया था। पुलिस ने होमगार्ड विमल कुमार की तहरीर पर कोरीपुर गांव निवासी आटो रिक्शा चालक चचेरे भाई अर्जुन व सूरज को नामजद किया था। रविवार को सुबह थाना प्रभारी एसएन सिंह और दारोगा रीतेश कुमार राय ने गांव के मोड़ से अर्जुन और सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।