मिलावटी खाद्य तेल के खिलाफ शुरू हुआ सर्वे अभियान
मिलावटी खाद्य तेल के खिलाफ शुरू हुआ सर्वे अभियान
मिलावटी खाद्य तेल के खिलाफ शुरू हुआ सर्वे अभियान
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : मिलावटी खाद्य तेल लोगों की सेहत पर नुकसान न डाल पाएं इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य विभाग के प्रत्येक अफसर को प्रतिदिन दो नमूने भरने का लक्ष्य शासन ने दिया है। सोमवार को शहर के राधानगर मोहल्ला स्थित एक दुकान ने तेल का नमूना भरा गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बताया कि खाद्य तेलों के नमूने भर कर जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जांच में पड़ताल होगी कि खाद्य तेल शुद्ध है और मिलावट में क्या क्या डाला गया है। पूरे जिले में व्यापक पैमाने पर सर्वे किया जा रहा है। हर खाद्य अधिकारी 14 दिन सर्वे अभियान में 28 नमूने संग्रहीत करने हैं। किसी भी दशा में खुला तेल बिक्री के लिए मान्य नहीं है।