भूमि विवाद में पथराव, तीन जख्मी
संवाद सूत्र जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी राम शंकर दुबे ने बताया कि पुश्तैनी
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 08:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, जाफरगंज : थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी राम शंकर दुबे ने बताया कि पुश्तैनी भूमि पर गांव के भूरा शाह व राज कुमार सविता कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि भूरा शाह आदि ने पथराव कर दिया। इसमें प्रीती पत्नी प्रेम शंकर, पुत्र हर्षित पुत्री गुड़िया घायल हो गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पथराव में महिला सहित तीन लोग जख्मी हुए हैं, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें