संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की चार खबरें
चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज फतेहपुर ललौली थाने के कीर्तीखेड़ा गांव में चार मई
चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर : ललौली थाने के कीर्तीखेड़ा गांव में चार मई को फायर करने के मामले में चार आरोपितों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि गांव के ही बिल्लर, सुभाष, विष्णु और पम्मू सिंह ने गांव के मनीष सिंह के दरवाजे पर जाकर मां और भाभी भी गाली देकर धमकाते हुए फायर किए थे। चारों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जासं
मार्ग दुर्घटना में युवक घायल
फतेहपुर : बिदकी कोतवाली के खुर्माबाद निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र सुनील कुमार बाइक से बिदकी आ रहे थे। सुबह पहर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जासं
बाइक सवार बचा
फतेहपुर : शहर के राधानगर चौराहे की ऊबड़-खाबड़ सड़क बाइक सवार के लिए जानलेवा बन गई थी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, गनीमत रही कि युवक के ऊपर ट्रक नहीं चढ़ पाया। इससे वह बाल बाल बच गया। जासं
किसान को सांप ने काटा, भर्ती
फतेहपुर : बिदकी कोतवाली के 30 वर्षीय शुभम दीक्षित पुत्र दुर्गा प्रसाद दीक्षित खेतों में काम कर रहे थे। तभी घास में छिपे सांप ने उसे डंस लिया। इस पर स्वजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। जासं