दुष्कर्मी को 10 वर्ष कारावास की सजा
जागरण संवाददाता फतेहपुर स्पेशल न्यायालय एससी-एसटी कोर्ट अखिलेश पांडेय की अदालत ने दुष्कम
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 07:34 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 07:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : स्पेशल न्यायालय एससी-एसटी कोर्ट अखिलेश पांडेय की अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई की। दोषी चंद्रिका के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर 10 वर्ष सश्रम कारावास के साथ छह हजार अर्थदंड की सजा दी।
यह घटना 17 अक्टूबर 2010 की है। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ गांव के ही युवक चंद्रिका ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया था और जानमाल की धमकी दी थी। वादी ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता उदय सिंह पटेल ने अभियुक्त के खिलाफ सबूत पेश करते हुए दलीलें दीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें