Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री के बर्थडे पर गठबंधन को सराहा, भाजपा को कोसा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बसपा सुप्रीमो मायावती के 63 वें बर्थडे में बसपा- सपा के गठबंधन को

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:13 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:13 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री के बर्थडे पर गठबंधन को सराहा, भाजपा को कोसा
पूर्व मुख्यमंत्री के बर्थडे पर गठबंधन को सराहा, भाजपा को कोसा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बसपा सुप्रीमो मायावती के 63 वें बर्थडे में बसपा- सपा के गठबंधन को दलों के लोगों ने सराहा और 63 किलो का केक काटा। वक्ताओं ने बहना तुम जियो हजारो साल, साल के दिन हों एक हजार के गीत गाकर दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में नीले रंग का झंडा एवं लाल टोपी दिखी, लेकिन बैनर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की फोटो गायब रही। कार्यक्रम में भीड़ को देखकर दोनों दलों के लोग भाजपा की सरकारों पर भड़ास निकाली।

loksabha election banner

जोनल कोआर्डिनेटर अमरेद्र बहादुर ने गठबंधन धर्म निभानें का फरमान किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शहर के प्रेक्षागृह में जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप ¨सह की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। जोन प्रभारी डा. जगन्नाथ पाल ने

कहा कि अब गठबंधन की सरकार बनेगी। सपा जिलाध्यक्ष सुरेद्र यादव ने कहा कि गठबंधन की मौजूदा समय में जरूरत थी, कहा कि दोनों दलों के लोग गठबंधन धर्म निभाएं। पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि गठबंधन के बल पर केंद्र एवं प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उन्होंने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जमकर कोशा। पूर्व सांसद अशोक पटेल ने गठबंधन भाजपा के होश उड़ गए हैं। पूर्व विधायक सुखदेव वर्मा ने सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। आदित्य पांडेय ने कहा कि अब गठबंधन की सरकार ही बनेगी। पूर्व विधायक मुरलीधर, पूर्व विधायक मो शफीर ने यह गठबंधन गरीबों के लिए हितकर साबित होगा। शफीकुल गफ्फार, छोटे लाल निषाद, वीर प्रकाश लोधी, मो. हाजी रजा, हाजी रफी, चंद्र प्रकाश लोधी, मो. असलम शेर खान, सुनील कुमार, डा. रामनरेश पटेल, वंदना राकेश शुक्ला, केतकी ¨सह, रीता प्रजापति, दयालू गुप्ता, वली उल्ला, मंजरयार, सुनील उमराव, मो.अतहर, नफीसउद्दीन, राजू कुर्मी, बबलू कालिया समेत कई ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में गायिका गुड़ियारानी के सुप्रीमो के बर्थडे गीत खूब मन भाये।

----------

¨डपल यादव का भी केक काटा

- खागा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक मो. सफीर के गांव अफोई एवं देवमई ब्लाक के बकेवर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी ¨डपल का 40 वां बर्थडे मना केक काटा और दीर्यायु होने की ईश्वर से कामना की। जिसमें पार्टी के पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, जय ¨सह यादव, सियाराम यादव समेत कई रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.