प्लंबर मिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद सूत्र मलवां (फतेहपुर) क्षेत्र के नयापुरवा मजरे
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Jul 2022 06:31 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2022 06:31 PM (IST)
प्लंबर मिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद सूत्र, मलवां (फतेहपुर) : क्षेत्र के नयापुरवा मजरे मलवां गांव में 45 वर्षीय प्लंबर मिस्त्री सुरेंद्र कुमार ने घरेलू कलह के चलते रविवार तड़के पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि, स्वजन ने पुलिस को बताए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि स्वजन के कोई सूचना न देने से घटना उनके संज्ञान में नहीं है। सुरेंद्र के स्वजन कुछ भी बताने में अनभिज्ञता जताते रहे। ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि आर्थिक तंगी होने की वजह से घरेलू कलह के चलते उसने जान दे दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें