Move to Jagran APP

पंडित जी के विचारों से हर चेहरे में आएंगी खुशियां

जागरण टीम फतेहपुर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववादमहान विचारक व अंत्योदय की ि

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:59 PM (IST)
पंडित जी के विचारों से  हर चेहरे में आएंगी खुशियां
पंडित जी के विचारों से हर चेहरे में आएंगी खुशियां

जागरण टीम, फतेहपुर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद,महान विचारक व अंत्योदय की विचारधारा के प्रबल समर्थक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने उन्हें नमन करते हुए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों का अनुकरण करने का संकल्प लिया गया। सदर विधायक ने आवास में आयोजित कार्यक्रम में नगर निकाय के नामित सभासदों का जयंती पर सम्मान किया।

loksabha election banner

जिले के 1853 बूथों में जयंती मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष आशीष मिश्रा ने ज्वालागंज बूथ में पहुंच कर शुरुआत की। असोथर मंडल में रवींद्र पाल सिंह, अमित अग्निहोत्री आदि ने माल्यार्पण कर नमन किया। सिधाव में मंडल उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पं. दीनदयाल के विचारों को अंगीकार करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, महामंत्री वंदना बूथ अध्यक्ष रोहित कश्यप ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। असोथर ब्लाक में सदर विधायक विक्रम सिंह ने सातों जोगा, खागा विधायक कृष्णा पासवान ने सरौली खास, बिदकी विधायक करण सिंह ने गोपालगंज, खाद्य एवं रसद मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में सरांय साबा में कार्यकर्ताओं के संग जयंती मनाई गई। कलक्टरगंज बूथ में जिला उपाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र सचान, दिवाकर अवस्थी जयंती में शामिल हुए। इसी तरह अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता असोथर के मूंझी में आयोजित जयंती में पं. दीनदयाल को नमन किया।

खागा तहसील में विजयीपुर कस्बा में कार्यकर्ताओं ने योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विधायक प्रतिनिधि विकास पासवान, युवा मोर्चा जिलामंत्री देवेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह आदि रहे। खागा मंडल के ईंटगांव, इस्कुरी, खास, पक्का तालाब आदि बूथों पर जयंती मनाई गई। बच्चा तिवारी, सूरज लोधी, सनी सिंह सेंगर, पंकज तिवारी, राहुल गुप्त, पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, महेश बाबू, विमलेश पांडेय, विवेक पंडित आदि कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बिदकी में जहानापुर मोहल्ला स्थित काली मंदिर परिसर में दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,शशि पटेल, अंकित गुप्ता, विशाल गुप्ता रहे। बिदकी मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने हिस्सा लिया। ग्राम पंचायत बहरामपुर में जयंती के मौके पर समाजसेवी अनीत अग्रहरि ने जीवन पर प्रकाश डालते हुए नमन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.