Move to Jagran APP

हरियाणा में रोक से खुले बाजार में गिरा धान का भाव

संवाद सहयोगी बिदकी तीन कृषि कानून वापसी और हरियाणा में धान पर लगी रोक के कारण बिद

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 07:24 PM (IST)
हरियाणा में रोक से खुले बाजार में गिरा धान का भाव
हरियाणा में रोक से खुले बाजार में गिरा धान का भाव

संवाद सहयोगी, बिदकी : तीन कृषि कानून वापसी और हरियाणा में धान पर लगी रोक के कारण बिदकी मंडी में धान का भाव गिर गया है। धान के भाव में गिरावट की वजह से मंडी के अंदर व बाहर आढ़तों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

loksabha election banner

बिदकी मंडी में पतले धान का भाव 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था। अब यह भाव गिरकर 2100 से 2050 तक आ गया है। पतले धान की खरीद कर आढ़ती सीधे हरियाणा भेज रहे थे। एक सप्ताह से हरियाणा में धान की डिमांड अचानक कम होने के कारण यहां धान खरीद पर सीधा असर पड़ा है। इसका नतीजा रहा कि धान का भाव सौ से डेढ़ सौ रुपये गिर गया है। मोटे धान का भाव यहां पर समर्थन मूल्य से नीचे 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा है। अब इसके भाव में भी 50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन से आढ़तों पर सन्नाटा है। हरियाणा धान ले के लिए आए ट्रक भाड़ा न मिलने के कारण खड़े हैं। मंडी सचिव उमेश अवस्थी ने बताया कि धान के भाव में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा में धान की मंडी में मांग घटने के कारण भाव गिरा है।

मंडी में धान की स्थिति

धान की किस्म - पहले - अब

सरबती - 2200 - 2150

ताज - 2400 - 2200

आरेस्टन - 2250 - 2050

नोट -मंडी का यह बाजार भाव व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता से बातचीत के आधार पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.