बूथ कमेटियों के गठन से संगठन होगा मजबूत
जागरण संवाददाता फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश महासचिव विवेकानन्द पाठ
जागरण संवाददाता, फतेहपुर :
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश महासचिव विवेकानन्द पाठक व प्रदेश सचिव हनुमत विश्वकर्मा ने जिला, शहर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की। प्रदेश नेतृत्व व जिला कमेटी के सामने लोगों ने पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।
श्री पाठक ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसम्बर तक सभी बूथ कमेटियों के गठन का कार्य करना अनिवार्य है। साथ ही पाठक ने सभी पदाधिकारियों मे जोश भरते हुये कहा कि लोगों के बीच जा कर कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश हित मे किये गये कार्यो को बताएं व लोगो से पूछे कि अगर कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया तो जो मोदी जी जो बेच रहे हैं वह कंपनिया किसकी हैं। जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने ब्लाक अध्यक्षो को कमेटी के गठन का फार्मूला बताया। कहाकि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में जवाब देही स्वयं की होगी।
संगठन प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त करते हुये कहा कि पार्टी के द्वारा तय समय सीमा के अंदर ही जिले में सभी कमेटियों के गठन का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। बैठक में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, राजीव लोचन निषाद,चंद्र प्रकाश लोधी, उदित अवस्थी, विकास मिश्र, पंकज सिंह गौतम, बीरेंद्र सिंह चौहान, संजय पासवान, विजय करन लोधी,जगदीश प्रसाद, अतुल पासवान, मो0इरफान खान, राम प्रसाद कोरी, शिक्षा सिंह गौतम, इशरत खान, अशोक दुबे, बीरेंद्र गुप्ता, राम चरन पासवान,बजरंगी पाल, शारदा मौर्य, वीआर सरोज, शिव बदन प्रजापति आदि रहे।