Move to Jagran APP

प्रतिबंधित मांस और औजार के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

संस खागा सुल्तानपुर घोष पुलिस ने शनिवार भोर पहर पट्टीशाह-कूधन गांव के जंगलों में छापेमारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 06:13 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस और औजार के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार
प्रतिबंधित मांस और औजार के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

संस, खागा : सुल्तानपुर घोष पुलिस ने शनिवार भोर पहर पट्टीशाह-कूधन गांव के जंगलों में छापेमारी की। यहां से प्रतिबंधित मांस और औजार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। दो आरोपित जंगल के रास्ते भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

loksabha election banner

पुलिस को पट्टीशाह के जंगल में गो हत्या की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविद गौतम ने दारोगा विकास सिंह के साथ टीम बनाकर दबिश दी। जानकारी पर पुलिस को चकमा देकर दो व्यक्ति भाग निकले, जबकि अमन अहमद निवासी कूधन को 65 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पुलिस को एक चाकू, गड़ासा, तराजू, बांट, रस्सी, बोरी आदि औजार मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार आरोपितों की पहचान सेबू-पट्टीशाह तथा सलीम-कूधन के रूप में की जा चुकी है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध गोवध निवारण तथा आ‌र्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.