मार्केटिंग केंद्र पर अब 1400 क्विंटल होगी रोजाना खरीद
संवाद सहयोगी बिदकी बिदकी तहसील के सबसे अधिक खरीद क्षमता वाले गेहूं क्रय केंद्र में आवक
संवाद सहयोगी, बिदकी : बिदकी तहसील के सबसे अधिक खरीद क्षमता वाले गेहूं क्रय केंद्र में आवक अधिक देख किसानों की सहूलियत के लिए खरीद क्षमता में 350 क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब क्रय केंद्र में प्रतिदिन 1400 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा रही है।
नवीन गल्ला मंडी में संचालित मार्केटिग के गेहूं खरीद केंद्र में पहले से तीन कांटे संचालित हैं। इन तीन कांटों पर प्रतिदिन 1050 क्विंटल की गेहूं खरीद की जा रही थी। इसके बाद भी क्रय केंद्र पर डंप कम होने का नाम नहीं ले रहा था। इसे देखते हुए मंगलवार को क्रय केंद्र में तौल के लिए किसी को एंट्री नहीं दी गई। क्रय केंद्र पर पड़े गेहूं की तौल ही जारी है। हालांकि, इस निर्णय ने केंद्र में विवाद की स्थिति को टाल दिया है। शुक्रवार को क्रय केंद्र में पड़े गेहूं की तौल हो जाने के बाद फिर किसानों को तौल के लिए बुलाया जाएगा। क्रय केंद्र प्रभारी उस्मान ने बताया कि क्रय केंद्र में एक कांटा बढ़ाने से तौल कांटे की संख्या तीन से चार हो गई है। इससे तौल की रफ्तार बढ़ गई है। क्रय केंद्र में तौल की स्थिति
बिदकी मार्केटिग के गेहूं खरीद केंद्र में 8 जून तक 699 किसानों से 34471.50 क्विंटल गेहूुं की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा 864 किसानों को तौल के लिए और टोकेन जारी किए जा चुके हैं। केंद्र प्रभारी उस्मान के मुताबिक शासन ने अब एक किसान से 50 क्विंटल की अधिकतम तौल की सीमा निर्धारित कर दी है। इस कारण अब एक किसान से निर्धारित सीमा पर ही गेहूं की तौल हो रही है। निर्धारित सीमा से अधिक की खरीद पर फीडिग नहीं हो पा रही है। किसानों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। बिचौलियों की पहचान कराई जा रही है। केंद्र प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई बिचौलिया समझ आए तो उसकी तौल न कराएं। सूचना दें, पूरी जांच कराई जाएगी। कोई भी केंद्र प्रभारी दबाव या प्रभाव में न आए। सरकार की योजना का लाभ किसानों को ही मिलना चाहिए। यह सुनिश्चित कराया जा रहा है।
- विजय शंकर तिवारी, एसडीएम बिदकी