पूर्वमंत्री अचल सिंह समेत चार के खिलाफ गैर जमानती वारंट
सपा सरकार में मंत्री रहे अचल सिंह के खिलाफ एक फैक्ट्री में डकैती समेत कई धाराओं के तहत दर्ज मामले में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 09 Jul 2016 05:38 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2016 06:00 PM (IST)
फतेहपुर (जेएनएन)। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में सिंचाई मंत्री रहे अचल सिंह के लिए फतेहपुर की एक अदालत से गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। मामला डकैती का है। इसमें तीन लोग और भी शामिल है।
बताते हैं कि एक फैक्ट्री में डकैती समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें हाजिर न होने पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। धारा 82 (कुर्की के लिए चेतावनी ) की कार्रवाई कर दी है। अदालत मामले की सुनवाई 12 जुलाई को पुन: करेगी। यह आदेश कोर्ट नंबर 10 के एसीजेएम अच्छेलाल गुप्ता की अदालत ने 5 जुलाई को की थी। इसके बाद मामले में आदेश जारी किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें