नवीन टेक्नालॉजी से ही खुलेगा देश की तरक्की का द्वार
जागरण संवाददाता फतेहपुर सीबीएसइ की हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सफलता की इबारत लिखने वाले ऐश्वर्यम का कहना है कि देश को तरक्की की जरूरत है। वह आटीयंस बनकर नवीन टेक्नालॉजी से देश को विकास के पथ पर ले जाएगा। जागरण से बातचीत में उसने बताया कि स्कूल में ही इतनी पढ़ाई होती है कि लगन से उसे अंगीकार कर लिया जाए तो विद्यार्थी का भला हो सकता है। खागा तहसील मुख्यालय के नई बाजार खागा निवासी शिक्षक दुर्गेश सिंह और गृहणी रेनू सिंह के होनहार बेटे ने कहाकि बच्चों को पढ़ाई लिए समय नहीं मिलता है। उसने तो स्कूल की पढ़ाई के साथ 6 घंटे की नियमित पढ़ाई घर में की है। इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेगा और देश को उन्नति का मार्ग दिखाएगा। सेंट मैरी स्कूल खागा के इस मेधावी का पसंदीदा खेल फुटबाल है। उसने हाईस्कूल में 97.60 प्रतिशत अंकों अर्जित किए हैं।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सीबीएसइ की हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सफलता की इबारत लिखने वाले ऐश्वर्यम का कहना है कि देश को तरक्की की जरूरत है। वह आटीयंस बनकर नवीन टेक्नालॉजी से देश को विकास के पथ पर ले जाएगा। जागरण से बातचीत में उसने बताया कि स्कूल में ही इतनी पढ़ाई होती है कि लगन से उसे अंगीकार कर लिया जाए तो विद्यार्थी का भला हो सकता है।
खागा तहसील मुख्यालय के नई बाजार खागा निवासी शिक्षक दुर्गेश सिंह और गृहणी रेनू सिंह के होनहार बेटे ने कहाकि बच्चों को पढ़ाई लिए समय नहीं मिलता है। उसने तो स्कूल की पढ़ाई के साथ 6 घंटे की नियमित पढ़ाई घर में की है। इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेगा और देश को उन्नति का मार्ग दिखाएगा। सेंट मैरी स्कूल खागा के इस मेधावी का पसंदीदा खेल फुटबाल है। उसने हाईस्कूल में 97.60 प्रतिशत अंकों अर्जित किए हैं।