नगर पंचायत कर्मियों ने किया सैनिटाइजर का छिड़काव
संवाद सूत्र हथगाम नगर पंचायत कर्मी बंदी को सफल बनाने में भले ही विफल साबित हो रहे हों
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 07:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, हथगाम : नगर पंचायत कर्मी बंदी को सफल बनाने में भले ही विफल साबित हो रहे हों, संक्रमण पर रोकथाम के लिए बराबर प्रयास जारी हैं। शनिवार को नगर पंचायत कर्मियों ने बाजार, पुलिस थाना व सीएचसी प्रांगण में सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
ईओ मोहिनी केसरवानी के निर्देश पर लिपिक मो. खुशनूर, सफाई नायक आशू तिवारी, संतोष कुमार द्वारा 60 दुकानदारों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। नोटिस का कोई प्रभाव दुकानदारों पर नहीं हो रहा है। आधा शटर खोलकर पूरा कारोबार हो रहा है। नगर पंचायत कर्मियों का कहना था भीड़भाड़ एकत्र होने पर संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसी लिए बाजार में गैर जरूरी सामग्री की दुकानें बंद कराई जाती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें