Murder in Fatehpur: फतेहपुर में पूर्व प्रधान की हत्या, सोते समय मारी गोली
Murder in Fatehpur फतेहपुर के थरियाव थाना क्षेत्र के फरीदपुर में बीती रात सोते समय पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या कर हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।
फतेहपुर, जेएनएन। Murder in Fatehpur: कोरोना वायरस के संक्रमण काल में लॉकडाउन के बाद भी अपराध की गतिविधियां अपनी गति पर हैं। फतेहपुर में बुधवार रात पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। उनको सोते समय ही बदमाशों ने गोली मार दी। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पड़ताल में लगी है।
फतेहपुर के थरियाव थाना क्षेत्र के फरीदपुर में बीती रात सोते समय पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या कर हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। इस बड़ी वारदात से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस जांच में जुट गई है। थरियाव थाना क्षेत्र के मिचकी फरीदपुर निवासी पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह यादव 70 वर्षीय पुत्र स्व.रामाधार यादव अपने घर के बाहर अकेला सो रहे थे। बुधवार रात 12 बजे केबाद अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर उनके घर के बाहर की कुंडी लगाकर भाग निकले।
शिवशंकर सिंह यादव का बेटा चमन सिंह अपने चचेरे भाई जुगराज पुत्र कृपाल यादव के साथ कुछ दूर पर सोया हुआ था जबकि पत्नी राजरानी सहित परिवार के अन्य सदस्य छत में सो रहे थे। वहां पर गोली की आवाज सुनकर छत पर सोये हुए सभी परिजन जग गए लेकिन कुंडी बंद होने केकारण तत्काल घटनास्थल पर नही पहुंच सके। पुलिस जांच में जुट गई है। परिवार के लोगों ने अभी कोई लिखित तहरीर थाने में नही दी है। पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में लगी है।